आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों और गानों के बारे में बताएंगे जिन्हें रिक्रिएट किया गया है।
फिल्म सत्यप्रेम की कथा में पसूरी गाने को रिक्रिएट किया गया है। ये गाना कोक स्टूडियो का है जिसे अब इस फिल्म में रिक्रिएट किया गया है।
वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म हम्प्टी शर्मा की दुल्हनियां का गाना समझावां भी रिक्रिएट किया गया है।
आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म ओके जानू का गाना हम्मा हम्मा भी रिक्रिएट किया गया है।
आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो में जेडा नशा को भी रिक्रिएट किया गया है।
फिल्म राब्ता का गाना तेरा ब्वॉयफ्रेंड को भी रिक्रिएट किया गया है। इस गाने को फैंस ने बहुत पसंद किया।
बादशाहो फिल्म में मेरे रश्के कमर गाने को रिक्रिएट किया गया है। फिल्म के साथ-साथ गाने को भी लोगों ने बहुत प्यार दिया।
अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म थैंक गॉड में मनिके गाने को रिक्रिएट किया गया है।