बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन के चाचा की बेटी पश्मीना रोशन बॉलीवुड के फेमस स्टार किड्स में से एक हैं।
2024 में पश्मीना रोशन बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं हैं। पश्मीना की डेब्यू फिल्म का नाम इश्क विश्क प्यार व्यार रिबॉन्ड है।
आज हम आपको पश्मीना रोशन के शानदार ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जिसे आप साड़ी और ब्लाउज के साथ पेयर कर सकती हैं।
रेड साड़ी के साथ पश्मीना ने मैचिंग का ब्लाउज कैरी किया है। ब्लाउज पर एंब्रॉयडरी से वर्क किया गया है।
अगर आप अपने लुक को हॉटनेस का तड़का देना चाहती हैं तो आप व्ही नेक ब्लाउज कैरी कर सकती हैं।
स्लिम गर्ल्स पर पश्मीना रोशन का ये नूडल स्ट्रैप ब्लाउज काफी हॉट लुक देगा। आप इस ब्लाउज को भी कैरी कर सकती हैं।
व्हाइट कलर के लहंगे के साथ पश्मीना रोशन ने बिकिनी ब्लाउज डिजाइन को पेयर किया है। एक्ट्रेस का फैशन सेंस शानदार है।
साड़ी या फिर लहंगे के साथ आप पश्मीना रोशन के इस ब्रॉड नेक ब्लाउज को पेयर कर सकती हैं।