पति संग ससुराल में पहली दिवाली मनाएंगी ये हसीनाएं


By Shradha Upadhyay08, Nov 2023 10:30 AMjagran.com

दिवाली 2023

दिवाली का त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। जिसे हर कोई अपने पति परिवार संग धूमधाम से मनाता है। ऐसे में हमारे बॉलीवुड सेलेब्स भी इससे पीछे नहीं हैं।

पहली दिवाली

आज हम आपको उन बॉलीवुड हसीनाओं के नाम बताने जा रहे हैं। जो कि शादी के बाद पति संग ससुराल में अपनी पहली दिवाली मनाएंगी।

परिणति चोपड़ा

परिणति चोपड़ा और राघव चड्ढा भी इस साल साथ में अपनी पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। हाल में दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामा है।

कियारा आडवाणी

बॉलीवुड की हिट अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने इसी साल 7 फरवरी को सिद्धार्थ मल्होत्रा संग सात फेरे लिए हैं। ऐसे में एक्ट्रेस की ससुराल में यह पहली दिवाली होगी।

सोनाली सहगल

सोनाली सहगल ने भी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन आशीष सजनानी संग इसी साल ब्याह रचाया है। ऐसे में एक्ट्रेस की भी ससुराल में पहली दिवाली है।

शिवालिका ओबरॉय

खुदा हाफिज फेम एक्ट्रेस शिवालिका ओबरॉय ने भी साल 2023 में प्रोड्यूसर अभिषेक पाठक संग शादी की है। शिवालिका भी पति संग इस बार पहली दिवाली मनाएगी।

स्वरा भास्कर

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी इसी साल सपा नेता संग शादी के बंधन में बंधी है। एक्ट्रेस भी इस बार पति संग फर्स्ट दिवाली का जश्न मनाएंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ