अपने शादी वाले दिन दुल्हन के जोड़े में खूबसूरत दिखना हर किसी का सपना होता है। फिर चाहे वो आम लोग हो या फिर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज। ऐसे में आज हम आपको बी टाउन डिवाज के गॉर्जियस ब्राइडल लुक्स दिखाने जा रहे हैं।
हाल में 24 सितंबर को राघव चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधी परिणीति चोपड़ा दुल्हन बनकर बेहद अट्रैक्टिव लग रही थीं। एक्ट्रेस ने पीच कलर के लहंगे के साथ ग्रीन कुंदन ज्वैलरी कैरी की हुई थी।
आलिया ने अपनी शादी वाले दिन लाइट क्रीम कलर की साड़ी पहनी थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने कुंदन नेकपीस, झुमके पर माथा पट्टी से खुद को खूबसूरत बनाया हुआ था।
कियारा आडवाणी लाइट और डार्क पिंक शेड वाले शादी के जोड़े ग्रीन स्टोन ज्वैलरी में अप्सरा लग रही थीं।
अथिया शेट्टी ने भी इसी साल जनवरी में सात फेरे लिए हैं। एक्ट्रेस लाइट कलर के ब्राइडल लहंगे मैचिंग ज्वैलरी में कहर बरपा रही थीं।
कटरीना कैफ ने शादी में लाल रंग का शादी का जोड़ा पहना था। जिसमें डीवा एकदम शाही लुक दे रही थीं।
बंगाली ब्यूटी बिपाशा अपनी शादी वाले दिन बंगाली ब्राइडल लुक में बेहद स्टनिंग नजर आई थीं।