बॉलीवुड इंडस्ट्री में स्टार्स को अपने रोल में फिट बैठने के लिए कभी वजन कम करना पड़ता है। ऐसा हमें कई फिल्मों में देखने को भी मिला है।
ऐसे में आज हम आपके लिए उन बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की लिस्ट लेकर आए हैं। जिन्होंने फिल्मों में अपने रोल के लिए कई किलो वजन बढ़ाया है।
हाल में ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म अमर सिंह चमकीला के लिए परिणीति ने करीब 15 किलो वजन बढ़ाया था।
कृति सेनन ने मिमी फिल्म के लिए अपना 15 किलो वजन बढ़ाया था। फिल्म में वो एक प्रेग्नेंट लेडी के रोल में नजर आई थीं।
शानदार अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने 'दम लगा के हईशा' मूवी के लिए 90 किलो वजन बढ़ाया था। यह एक्ट्रेस की डेब्यू फिल्म थी।
कंगना रनौत ने फिल्म 'थलाइवी' के लिए अपना लगभग 15 किलो वेट पुट ऑन किया था। फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व सीएम जय ललिता की भूमिका निभाई थी।
विद्या बालन ने भी 'डर्टी पिक्चर' के लिए 20 किलो वेट बढ़ाया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने काफी जल्दी अपना वजन कंट्रोल भी कर लिया था।
सोनाक्षी सिन्हा ने भी फिल्म डबल एक्सल के लिए 17 किलो वेट गेन किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने खुद को मेंटेन कर लिया था।