बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हमेशा अपनी शानदार एक्टिंग और फैशन को लेकर चर्चा में रहती है। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
परिणीति चोपड़ा का फैशन सेंस कमाल का है। वेस्टर्न से लेकर इंडियन एक्ट्रेस हर ड्रेस में ब्यूटीफुल और स्टाइलिश लगती हैं।
अगर आप हर मौके पर स्टाइलिश और कूल दिखना चाहती हैं, तो परिणीति की इन ड्रेसेज से आइडिया ले सकती हैं।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स ग्लैमरस दिखने के लिए परिणीति के जैसी वन शोल्डर ड्रेस पहनकर जलवा बिखेरें। इसके साथ पोनीटेल हेयरस्टाइल बनाएं।
परिणीति रफल साड़ी में बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। आप ऐसी साड़ी ऑफिस के लिए फुल नेक ब्लाउज के साथ चुन सकती हैं।
परिणीति की तरह ग्लैमरस दिखना चाहती हैं, तो नाइट पार्टी या डेट के लिए मिनी ड्रेस जरूर ट्राई करें।
ऑफिस गोइंग गर्ल्स के पास परिणीति जैसा ब्लेजर सेट जरूर होना चाहिए। यह आपको बॉसी और क्लासी लुक देगा।
अगर आप ऑफिस इवेंट के लिए आउटफिट की तलाश में हैं, तो ऐसे बॉडीकॉन ड्रेस को वॉडरोब में शामिल करें।
परिणीति चोपड़ा की इन ड्रेसेज को जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@parineetichopra)