परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा फिलहाल अपनी शादी को लेकर चर्चा में शुमार हैं। खबरों के अनुसार दोनों ने वेडिंग डेस्टिनेशन देख ली है।
खबर भी सामने आ रही है कि राघव और परिणीति उदयपुर के होटल उदयविलास में सात फेरे ले सकते हैं।
शादी की डेट फिलहाल तो सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों के अनुसार इस साल के अंत में दोनों सात फेरे लेंगे।
परिणीति या राघव दोनों में से किसी ने भी फिलहाल शादी की डेट या फिर वेन्यू को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया है।
दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाजों से होगी। कपल के फैंस को भी उनकी जोड़ी बहुत पसंद आ रही है।
परिणीति और राघव ने पिछले महीने 13 मई को सगाई की थी। दोनों की सगाई की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की बहन हैं और बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस भी हैं।
वहीं दूसरी और राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता है। दोनों की जोड़ी बहुत प्यारी है।