बॉलीवुड की पावर कपल्स परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के घर जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं।
शादी के दो साल बाद अब राघव और परिणीति माता-पिता बनने वाले हैं। कपल्स ने एक प्यारे पोस्ट के जरिए प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।
परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर में 1+ 1= 3 लिखा हुआ है और साथ ही बेबी के फुटप्रिंट बने हुए हैं। वहीं, वीडियो में यह जोड़ा एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि इस पोस्ट को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारा लिटिल यूनिवर्स जल्द ही आ रहा है। बहुत धन्य महसूस कर रहे हैं।'
राघव और परिणीति के इस खूबसूरत पल की शुरुआत पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने बधाई दी। वहीं, फैंस भी कपल्स पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
बता दें कि एक्ट्रेस और नेता ने अपनी लव स्टोरी को कई सालों तक सीक्रेट रखा था। उन्होंने सितंबर 2023 में अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी।
शादी के बाद से ही परिणीति चोपड़ा की प्रेग्नेंसी के कयास लग रहे थे। हाल ही में कपिल शर्मा शो में भी उनके प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ी थी। अब आखिरकार इस जोड़े ने इन अफवाहों को सच साबित कर दिया है।
परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी हसीनाओं में से एक हैं। वहीं, उनके पति राघव चड्ढा की बात करें, तो वह आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद भी हैं।
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@parineetichopra)