पराजिता एक जड़ी बूटी है, जिसे आयुर्वेद में खास महत्व दिया गया है। इसके नीले या सफेद फूल होते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पत्ते भी हेल्थ के लिए अमृत माने जाते हैं। पराजिता के पत्तों का काढ़ा पीने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानें कि पराजिता के पत्तों से बना काढ़ा शरीर को क्या-क्या फायदे देता है।
पराजिता के पत्तों का काढ़ा बनाने के लिए 8 ताजे पत्ते लें और एक कप पानी में उबाल लें। इसे थोड़ी देर पकाने के बाद छानकर गुनगुना करके पिएं। टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें शहद और नींबू डाल सकते हैं।
पराजिता के पत्तों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-वायरल प्रॉपर्टीज होती है, जो शरीर की इम्यूनिटी को स्ट्रांग करते हैं। इसका काढ़ा पीने से सर्दी, खांसी और मौसमी बीमारियों से बचाव होता है।
पराजिता के पत्तों का काढ़ा पीने से मेंटल पीस मिलता है, जिससे स्ट्रेस, चिंता और डिप्रेशन को कम करने में मदद करते हैं। इसको पीने से दिमाग शांत होता है और नींद की दिक्कत दूर होती है।
पराजिता के पत्तों का काढ़ा पीने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद तत्व, इंसुलिन की कार्यक्षमता को अच्छा बनाते हैं और डायबिटीज में मददगार होते हैं।
अगर आपको अपच, गैस या एसिडिटी की दिक्कत है, तो पराजिता का काढ़ा बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे डाइजेशन अच्छा करने और पेट से जुड़ी प्रॉब्लम्स को दूर करता है।
पराजिता के पत्तों का काढ़े में मौजूद पोषक तत्व स्किन को ग्लोइंग और बालों को मजबूत बनाते हैं। यह डिटॉक्स ड्रिंक की तरह का करता है, जिससे स्किन पर निखार आता है और बालों का झड़ना कम होता है।
पराजिता के पत्तों का काढ़ा आप भी आजमाएं और खुद को हेल्दी बनाएं। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।