पलाश के फूलों से सेहत को मिलते हैं ये फायदे


By Amrendra Kumar Yadav21, Apr 2024 05:33 PMjagran.com

पलाश के फूल हैं बहुत फायदेमंद

पलाश के फूलों का आयुर्वेद में बहुत महत्व है, इसके फूलों के साथ-साथ जड़ और बीज का इस्तेमाल भी औषधियां बनाने में किया जाता है।

मिलते हैं ये फायदे

पलाश के फूलों के इस्तेमाल से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, इसके इस्तेमाल से मिलने वाले फायदों के बारे में बताएंगे।

हाई ब्लड को करता है नियंत्रित

पलाश के फूल हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं, इसमें पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं, जिससे दिल संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।

सूजन को करते हैं कम

पलाश के फूल सूजन को कम करते हैं, इसके लिए पलाश के फूलों की पीसकर इसका पेस्ट प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलता है।

डायबिटीज की समस्या में कारगर

पलाश के फूलों का इस्तेमाल डायबिटीज की समस्या से बचाव के लिए भी किया जाता है, इसके इस्तेमाल से गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है जो डायबिटीज को नियंत्रित करता है।

गंभीर बीमारियों से बचाव

इसके फूलों का रस पीने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव होता है, मूत्राशय में समस्या होने पर पलाश का रस पीने की सलाह दी जाती है।

पेट के कीड़े होते हैं नष्ट

पलाश में एंटीवर्म गुण पाए जाते हैं, जिन लोगों को पेट में कीड़े की शिकायत है उन्हें पलाश के पाउडर का सेवन शहद के साथ करना चाहिए। इसका इस्तेमाल सुबह खाली पेट करना चाहिए।

पाइल्स से राहत

पाइल्स की समस्या में भी पलाश के फूल बहुत फायदेमंद होते हैं, इसके लिए इसके पाउडर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके पाउडर का सेवन रोजाना करने से पाइल्स की समस्या में काफी हद तक आराम मिलता है।

पलाश के फूलों का इस्तेमाल इन रोगों में किया जाता है, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com

इंटरनेट की लत का शिकार हो रहें बच्चें, ऐसे रखें फोन से दूर