पलाश के फूल से जुड़े ये उपाय करने से दिन-रात होगी तरक्की


By Farhan Khan28, Sep 2025 04:52 PMjagran.com

पलाश के फूल होते हैं पवित्र

हिंदू धर्म में कुछ फूल को विशेष अहमियत दी गई है। इनमें पलाश के फूल भी शामिल है। पलाश के फूलों में त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है।

पलाश के फूलों से जुड़े उपाय

आज हम आपको पलाश के फूलों से जुड़े कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपकी दिन-रात तरक्की हो सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।

घर में होगा धन का आगमन

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में धन का आगमन हो, तो इसके लिए आपको पलाश के फूलों को लाल कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखना चाहिए।

मन रहेगा शांत

जो जातक रोजाना अपने तकिए के नीचे पलाश के फूल रखते हैं, तो इससे उन्हें न केवल स्ट्रेस से निजात मिल सकती है। इसके अलावा उनका मन भी एकदम शांत रहता है।

रहेंगे सेहतमंद

अगर आप लम्बे समय से किसी बीमारी से पीड़ित हैं, तो ऐसे में आपको रविवार के दिन पलाश के पेड़ की जड़ लेकर इसमें सूती धागा लपेट कर अपने दाहिने हाथ पर बांध लें।

खुल जाएगी किस्मत

शनिदेव को काले तिल और तेल के साथ पलाश के फूल चढ़ाने से आपके बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। इसके अलावा आपकी किस्मत खुल सकती है।

कर्ज की समस्या से निजात

शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को पलाश के फूल अर्पित करने से आपको कर्ज की समस्या से निजात मिल सकती है। अटका धन भी मिल सकता है।

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com