अगस्त में इन धमाकेदार फिल्मों और सीरीज का मिलेगा ओवरडोज


By Shradha Upadhyay31, Jul 2023 06:39 PMjagran.com

खुशनुमा अगस्त

अगस्त महीना फिल्म और वेब सीरीज प्रेमियों के लिए बेहद खुशनुमा साबित होने वाला है। दरअसल, इस महीने में ओटीटी और थियेटर्स पर कई फिल्मों और सीरीज का ओवरडोज मिलने वाला है। आइये देखें लिस्ट।

गदर 2

सनी देओल और अमीषा पटेल की मोस्ट अवेटेड फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

सत्यप्रेम की कथा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कियारा कार्तिक की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम पर दस्तक दे सकती है। हालांकि फिल्म की रिलीज डेट सामने नहीं आई है।

OMG 2

अक्षय कुमार की चर्चाओं में छाई हुई अपकमिंग फिल्म ओएमजी 2 भी अगस्त महीने में रिलीज हो रही है। यह फिल्म भी 11 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज होगी।

हार्ट ऑफ स्टोन

आलिया भट्ट की हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' 11 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

आदिपुरुष

रिपोर्ट्स के अनुसार विवादों में छाई प्रभास की फिल्म 'आदिपुरष' भी अगस्त में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है।

अकेली

नुसरत भरुचा की अपकमिंग फिल्म 'अकेली' 18 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज को तैयार है।

ड्रीम गर्ल 2

आयुष्मान खुराना की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' 25 अगस्त को थियेटर्स में रिलीज होगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ