कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में बेस्ट हैं ये 2 कुकिंग ऑयल


By Farhan Khan01, Feb 2025 01:39 PMjagran.com

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या

आज की खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हार्ट अटैक और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए खाएं ये 2 कुकिंग ऑयल

अगर आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान हैं, तो इसे कंट्रोल करने के लिए आप डाइट में यह 2 कुकिंग ऑयल शामिल कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

जैतून का तेल

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में जैतून का तेल अच्छा माना जाता है। इसमें मोनो-सैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं।

मानसिक समस्याओं से राहत

अगर आप रोजाना जैतून का तेल का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कैंसर और मानसिक समस्याएं जैसे तनाव और डिप्रेशन आदि में आराम मिल सकता है।

जैतून का तेल इस्तेमाल करने के तरीके

आप जैतून के तेल का इस्तेमाल सलाद में कर सकते हैं। इसके अलावा आप जैतून के तेल की सब्जी बना सकते हैं। यह तेल किसी अमृत से कम नहीं है।

तिल का तेल

लिस्ट में दूसरे नंबर तिल का तेल आता है। यह तेल ओमेगा -3, ओमेगा -6 फैटी एसिड, सेसमिन और सेसमोनिल जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

इम्यूनिटी भी होंगी स्ट्रांग

आप बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए तिल के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको निजात मिल सकती है। यह इम्यूनिटी को भी स्ट्रांग बनाता है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com