देश में कई ऐसे शहर हैं, जिनका इतिहास हजारों साल पुराना है। आज हम आपको इन्हीं शहरों के बारे में बताएंगे। जीवन में एक बार ये शहर जरूर विजिट करें।
यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा है, जिसे काशी भी कहा जाता है। यह भारत के सबसे पुराने शहरों में से एक है।
यह शहर करीब 5000 साल से भी अधिक पुराना है। वाराणसी शहर हिंदू धर्म का प्रमुख केंद्र है और यहां स्थित विश्वनाथ मंदिर दुनिया भर में फेमस है।
मध्य प्रदेश में स्थित उज्जैन शहर लगभग 600 ईसा पूर्व सांस्कृतिक, राजनीतिक और साहित्यिक केंद्र के रूप में कार्य करता था।
यह शहर कई साम्राज्यों के उदय और पतन का गवाह रहा है। यह शहर कभी महाभारत काल के दौरान अवंती साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था।
पटना को पहले पाटलिपुत्र के रूप में जाना जाता था, यह सभी धर्मों के तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थल रहा है।
यहां 10वें सिख गुरु, गुरु गोबिंद सिंह का जन्म हुआ था। यहां तक कि बुद्ध ने अपने जीवन के अंतिम वर्ष के दौरान पटना की यात्रा की थी।
यहां भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। हिंदुओं के लिए यह एक पवित्र शहर है। मथुरा शहर का उल्लेख सबसे पुराने महाकाव्य रामायण में मिलता है।
अपने जीवन में एक बार इन प्राचीन शहरों में जरूर विजिट करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com