जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण को लगाएं ये भोग, होंगे प्रसन्न


By Ashish Mishra01, Sep 2023 12:50 PMjagran.com

भोग

जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण को भोग भोग लगाना शुभ माना जाता है। कई ऐसे भोग हैं जो कृष्ण जी को बेहद प्रिय हैं। आइए जानते हैं कि कृष्ण को कौन से भोग ज्यादा पसंद हैं?

जन्माष्टमी

जन्माष्टमी के दिन कृष्ण जी को 56 भोग के बदले उनके प्रिय भोग को लगाना चाहिए। इससे श्रीकृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं।

खीर

श्रीकृष्ण को खीर बेहद प्रिय है। जन्माष्टमी के दिन कान्हा को प्रसन्न करने से लिए खीर का भोग लगा सकते हैं।

पंचामृत

कान्हा की पूजा करते समय पंचामृत का विशेष महत्व होता है। कृष्ण जी को पंचामृत का भोग लगाना शुभ माना जाता है।

माखन-मिसरी

भगवान कृष्ण को माखन-मिसरी काफी पसंद है। जन्माष्टमी के दिन कान्हा को माखन मिसरी का भोग लगाने से परेशानियां दूर होती हैं।

धनिया पंजीरी

भगवान कृष्ण के जन्मदिन पर धनिया पंजीरी का भोग लगा सकते हैं। इसमें बनाने में मिसरी, घी काजू और बादाम का इस्तेमाल किया जाता है।

जन्माष्टमी का त्योहार

जन्माष्टमी 6 सितंबर को शाम 7 बजकर 58 मिनट से 7 सितंबर को शाम 7 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ थी। इसीलिए यह त्योहार 6 सितंबर को बनाया जाएगा।

पूजन मुहूर्त

जन्माष्टमी के दिन पूजन के लिए शुभ मुहूर्त 6 सितंबर को 09 बजकर 54 मिनट से 11 बजकर 49 मिनट तक है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ