सनातन धर्म में भानु सप्तमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा करना चाहिए। आइए जानते हैं कि भानु सप्तमी पर किन चीजों को चढ़ाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 20 अप्रैल को भानु सप्तमी मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव की पूजा करने से कार्य में सफलता मिलती है और जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं।
पंचांग के अनुसार, भानु सप्तमी की शुरुआत 19 अप्रैल को शाम 06 बजकर 21 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 20 अप्रैल को शाम 07 बजे होगा।
भानु सप्तमी पर पूजा करते समय सूर्य देव को गुड़ चढ़ाना चाहिए। इसे चढ़ाने से सूर्य देव की कृपा प्राप्ति होती है। इसके साथ ही, व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।
यह रंग सूर्य देव का प्रतीक होता है। भानु सप्तमी पर सूर्य देव को लाल फूल चढ़ाना शुभ होता है। इसके लिए गुड़हल का फूल चढ़ा सकते हैं। इससे जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
भानु सप्तमी पर सूर्य देव को अक्षत चढ़ाना लाभकारी होता है। इसे शुद्धता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे चढ़ाने सूर्य देव का आशीर्वाद मिलता है।
भानु सप्तमी पर सूर्य देव को ये चीजें चढ़ाने से कार्य में सफलता मिलती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य होने लगते हैं।
भानु सप्तमी पर सूर्य देव को गुड़ और लाल फूल चढ़ाने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके अलावा, धन से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
देवी-देवताओं को चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ