प्रदोष व्रत पर भगवान शिव को लगाएं ये प्रिय भोग, दूर होगी हर समस्या


By Amrendra Kumar Yadav19, Mar 2024 08:00 AMjagran.com

प्रदोष व्रत का महत्व

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व है, यह व्रत हर महीने में 2 बार पड़ता है। त्रयोदशी तिथि के दिन यह व्रत होता है और इस दिन भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा

प्रदोष व्रत के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। इस महीने का दूसरा प्रदोष व्रत 22 मार्च को पड़ रहा है।

शिव जी को लगाएं इन चीजों का भोग

ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को कुछ विशेष चीजों का भोग लगाना चाहिए, इससे जीवन के सभी संकट दूर होते हैं और सुख-शांति आती है।

सूजी या आलू का हलवा

भगवान शिव की पूजा करते समय शिव जी को सूजी या आलू के हलवे का भोग जरूर लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर में व्याप्त परेशानियां दूर होती हैं।

मखाने की खीर का लगाएं भोग

शिव जी को मखाने की खीर बेहद प्रिय है, इसलिए शिव जी की पूजा के समय मखाने की खीर का भोग अवश्य लगाएं, ऐसा करने से शिव जी की कृपा प्राप्त होती है।

भांग और धतूरा

शिव जी को भांग और धतूरा बहुत प्रिय है, इसलिए प्रदोष व्रत के दिन पूजा करते समय भांग और धतूरा जरूर अर्पित करें, ऐसा करने से धन संबंधी सभी परेशानियां दूर होती हैं और बिजनेस में वृद्धि होती है।

इस मंत्र का करें जाप

शिव जी को भोग लगाते समय इस मंत्र का जाप करें - त्वदीयं वस्तु गोविंद तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर।

भगवान शिव की कृपा

प्रदोष व्रत के दिन इन चीजों का भोग लगाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं और भक्तों के जीवन के सारे कष्ट हरते हैं।

प्रदोष व्रत के दिन शिव जी को इन चीजों का भोग जरूर लगाना चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com