Mahashivratri पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए अर्पित करें ये 2 चीजें


By Ashish Mishra04, Mar 2024 12:09 PMjagran.com

महाशिवरात्रि 2024

हिंदू धर्म में इस पर्व का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि शिवरात्रि पर किन चीजों को अर्पित करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं?

महाशिवरात्रि कब है?

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि मनाई जाती है। इस साल शिवरात्रि 08 मार्च 2024 को मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 08 मार्च को रात्रि 09 बजकर 57 से शुरू होगी। यह तिथि 09 मार्च को शाम 06 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी।

महाशिवरात्रि का इतिहास

हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। यह त्योहार हर साल उनके मिलन का जश्न बनाने के लिए मनाया जाता है।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने का विधान होता है। इस दिन शिवलिंग पर कुछ चीजों को अर्पित करने से मनोकामना पूरी होती है।

बेलपत्र अर्पित करें

महाशिवरात्रि के दिन अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर बेलपत्र जरूर चढ़ाएं। बेलपत्र में भगवान शिव, माता पार्वती और मां लक्ष्मी का वास रहता है।

जीवन में सुख-समृद्धि

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

शमी का फूल

भगवान भोलेनाथ को शमी का फूल और पत्ता बेहद प्रिय है। महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर शमी का फूल चढ़ाने से शिव की कृपा बनी रहती है।

पढ़ते रहें

साल-भर पड़ने वाले त्योहार और विशेष तिथियों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ