गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग


By Ashish Mishra26, Jun 2024 03:25 PMjagran.com

गुप्त नवरात्रि

हिंदू धर्म में गुप्त नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दौरान मां दुर्गा के नौ रूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि इस दौरान किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

गुप्त नवरात्रि की शुरुआत

पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 06 जुलाई 2024 से होगी। वहीं, इसका समापन 15 जुलाई को होगा।

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 06 जुलाई को सुबह 05 बजकर 11 मिनट से लेकर 07 बजकर 26 मिनट के बीच रहेगा।

मां दुर्गा को भोग लगाना

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आने वाली सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

मिश्री और पंचामृत का भोग

गुप्त नवरात्रि में माता रानी की पूजा करते समय मिश्री और पंचामृत का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से दीर्घायु की प्राप्ति होती है।

दूध से बनी चीजों का भोग

मां दुर्गा को दूध से बनी मिठाई का भोग लगाना बेहद शुभ होता है। इससे मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और दुखों का नाश भी होता है।

फूल अर्पित करें

गुप्त नवरात्रि में मां दुर्गा को कमल, गुड़हल और गुलाब का फूल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

संकट से मुक्ति के मंत्र

संकट से छुटकारा पाने के लिए गुप्त नवरात्रि में ‘शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे, सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमो स्तुते’ मंत्र का जाप करना चाहिए।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं को अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ