इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु को लगाएं इन चीजों का भोग


By Ashish Mishra24, Sep 2024 06:00 AMjagran.com

इंदिरा एकादशी 2024

सनातन धर्म में इंदिरा एकादशी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय किन चीजों का भोग लगाना चाहिए?

इंदिरा एकादशी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस बार इंदिरा एकादशी 28 सितंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दौरान विधि-विधान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।

इंदिरा एकादशी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, इंदिरा एकादशी की शुरुआत 27 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 20 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 28 सितंबर को दोपहर 02 बजकर 49 मिनट पर होगा।

भगवान विष्णु को भोग लगाना

इंदिरा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय भोग लगाना चाहिए। इससे नारायण प्रसन्न होते हैं और साधक को आशीर्वाद देते हैं।

पंचामृत का भोग लगाएं

भगवान विष्णु की पूजा करते समय पंचामृत, पंजीरी और केसर की खीर का भोग लगाना चाहिए। इन चीजों का भोग लगाने से साधक की मनोकामना पूरी होती है।

बेसन के लड्डू का भोग

इंदिरा एकादशी पर पूजा करते समय विष्णु जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और व्रत का पूरा फल भी मिलता है।

मंत्र का जाप करें

भगवान विष्णु को भोग लगाते समय त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर मंत्र का जाप करें। इससे जीवन में बरकत होती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को इंदिरा एकादशी पर विष्णु जी की पूजा करते समय इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करने की विधि को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ