सनातन धर्म में अपरा एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस दौरान भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन विष्णु जी को क्या चढ़ाना चाहिए?
पंचांग के अनुसार, 23 मई 2025 को अपना एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
पंचांग के अनुसार, अपरा एकादशी की शुरुआत 23 मई को देर रात 01 बजकर 12 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 23 मई को रात 10 बजकर 29 मिनट पर होगा।
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। इससे जीवन में तरक्की के योग बनते हैं और कंगाली दूर होने लगती है।
अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करते समय दही-मिश्री का भोग लगाएं। इससे जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।
भगवान विष्णु को केले का भोग लगाना शुभ होता है। इसके अलावा, पीली मिठाई का भी भोग लगा सकते हैं। इससे नारायण की कृपा बरसती है।
अपरा एकादशी पर पूजा करते समय भगवान विष्णु को तुलसी दल का भोग लगाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु को ये चीजें चढ़ाने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए कार्य भी होने लगते हैं।
पूजा-पाठ करते समय चढ़ाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ