Sawan 2025: शिव जी को ये प्रिय भोग लगाने से आएंगे अच्छे दिन


By Farhan Khan12, Jul 2025 04:28 PMjagran.com

सावन की शुरुआत

सावन का महीना सभी शिव भक्तों के लिए महत्व रखता है। यह महीना भगवान शिव को समर्पित है। 11 जुलाई से सावन शुरू हो चुके हैं। सावन में शिव जी की पूजा की जाती है।

शिव जी की पूजा करना

सावन में शिव जी की पूजा करने से जातकों के बिगड़े काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं। घर में खुशहाली एवं समृद्धि आती है। व्यक्ति की दिन-रात तरक्की होने लगती है।

शिव जी को लगाएं ये भोग

आज हम आपको कुछ ऐसे भोग के बारे में बताएंगे, जिन्हें शिव जी को अर्पित करने से आपके अच्छे दिन आ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

सूजी का हलवा लगाएं

सावन में शिव जी को सूजी का हलवा अर्पित करने से आपके जीवन में निहित अंधेरा गायब हो सकता है। आपके जीवन में उजाला हो सकता है। गृह क्लेश से निजात मिल सकती है।

पंचामृत का भोग लगाएं

सावन में अगर आप शिव जी को पंचामृत का भोग लगाते हैं, तो इससे आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। तिजोरी भी पैसों से लबालब भरी रहेगी।

ठंडाई का भोग लगाएं

सावन के महीने में ठंडाई का भोग लगाने से आपके बिगड़े काम जल्दी बनने लगते हैं। आपको अटके धन की प्राप्ति हो सकती है। पड़ोस से मान-सम्मान मिल सकता है।

भांग और धतूरा

आपको सावन के दौरान भांग और धतूरा को मिश्री या दूध के साथ मिलाकर शिव जी को अर्पित करना चाहिए। इससे आपकी पूरी लाइफ बदल सकती है।

बेल का फल

सावन में शिव जी को बेल के फल का भोग लगाने से भक्तों के मन की हर मुराद पूरी हो जाती है। इसके चलते धीरे-धीरे जीवन में खुशियों की गाड़ी फिर से पटरी पर दौड़ने लगती है।

इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com