Vivah Panchami पर लगाएं इन चीजों का भोग, भगवान राम करेंगे उद्धार


By Ashish Mishra04, Dec 2024 11:42 AMjagran.com

विवाह पंचमी 2024

सनातन धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में खुशहाली आती है। आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी पर किस चीज का भोग लगाना चाहिए?

विवाह पंचमी कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल विवाह पंचमी 06 दिसंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस दौरान भगवान राम और माता सीता की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

विवाह पंचमी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 05 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 06 दिसंबर को दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर होगा।

भगवान राम और माता सीता की पूजा करें

विवाह पंचमी पर विधि-विधान से भगवान राम और माता सीती की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से साधक की मनोकामना पूरी होती है।

खीर का भोग लगाएं

विवाह पंचमी पर पूजा करते समय खीर का भोग लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और साधक पर कृपा बरसाते हैं।

केसर का भोग लगाएं

भगवान राम को केसर का भात बेहद प्रिय है। विवाह पंचमी पर केसर का भोग लगाने से पति-पत्नी के बीच रिश्ते मजबूत होते हैं और जीवन में खुशियां आती हैं।

फल का भोग लगाएं

विवाह पंचमी पर भगवान राम की पूजा करते समय कंदमूल, बेर और केला आदि का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं।

आर्थिक स्थिति होती मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को विवाह पंचमी पर इन चीजों का भोग लगाना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है और साधक जीवन में तरक्की करता है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ करते समय भोग लगाने के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ