Ganesh Chaturthi 2022: भगवान गणेश को अर्पित करें ये चीजें


By Shivani Singh24, Aug 2022 01:36 PMjagran.com

दूर्वा

गणेश जी की पूजा दूर्वा के बिना अधूरी है। इस दिन गणेश जी की पूजा करने के साथ-साथ चरणों पर 21 गांठ दूर्वा जरूर चढ़ाएं।

मोदक

भगवान गणेश का पसंदीदा भोग है।। भक्त भगवान को मोदक का भोग लगाता है उसके ऊपर गणपति जी की हमेशा कृपा बनी रहती है।

घी

पंचामृत में से घी भगवान गणेश को अति प्रिय है। इसलिए गणेश जी की पूजा करते समय घी जरूर अर्पित करें।

केला

भगवान गणेश को केला भी काफी पसंद है। इसलिए भोग के रूप में केले को जोड़े में चढ़ा सकते हैं।

सिंदूर

भगवान गणेश को सिंदूर भी काफी पसंद है। सिंदूर को मंगल का प्रतीक माना जाता है। सिंदूर चढ़ाने से व्यक्ति को हर कष्ट से छुटकारा मिलेगा।

हल्दी

भगवान गणेश को हल्दी अर्पित करना भी काफी शुभ माना जाता है। इसलिए भगवान को हल्दी का टीका लगा सकते हैं।

नारियल

श्रीफल यानी नारियल भगवान गणेश को अति प्रिय है। इसलिए गणेश जी की पूजा करते समय श्रीफल जरूर अर्पित करें।