बेल पत्र भगवान शिव को काफी प्रिय है। इस अभिषेक करने समय शिवलिंग पर अर्पित किया जाता है। आइए जानते हैं कि शिव जी को बेल पत्र की जगह क्या अर्पित कर सकते हैं?
सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। यह माह भोलेनाथ को काफी प्रिय है। पूजा के दौरान बेल पत्र अर्पित किया जाता है।
भगवान शिव को शमी का पत्ता काफी प्रिय है। बेल पत्र न होने पर इसे अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।
भगवान शिव की पूजा करते समय भांग के पत्ते को अर्पित कर सकते हैं। इसे शिवलिंग पर अर्पित करने से भोलनाथ प्रसन्न होते हैं।
अगर आपको बेल पत्र नहीं मिल रहा हो तो पीपल के पत्ते को अर्पित कर सकते हैं। इसे सोमवती अमावस्या के दिन अर्पित करने से कष्ट दूर होते हैं।
अगर आपको बेल पत्र नहीं मिल रहा है तो धतूरे के फल को चढ़ा सकते है। इससे भगवान शिव का आशीर्वाद बना रहता है।
धार्मिक कार्यों में दूर्वा का विशेष महत्व होता है। इसे अमृत माना जाता है। इसे भगवान शिव की शिवलिंग पर चढ़ाने से आयु में वृद्धि होती है।
भगवान शिव की पूजा के लिए बेल पत्र न होने पर अरहर के पत्ते को अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बनी रहती है।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ