मार्गशीर्ष महीने में भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी सुख-समृद्ध


By Amrendra Kumar Yadav05, Dec 2023 01:20 PMjagran.com

श्रीकृष्ण को समर्पित है मार्गशीर्ष महीना

यह महीना भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित होता है। इस महीने श्रीकृष्ण की पूजा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है।

सच्चे मन से करें पूजा

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा सच्चे मन से करें, इससे श्रीकृष्ण प्रसन्न होकर भक्तों को आशीर्वाद देते हैं और संकट हरते हैं।

लगाएं इन चीजों का भोग

इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए इन चीजों का भोग लगाएं। आइए जानते हैं क्या भोग लगाना चाहिए।

पंचामृत का लगाएं भोग

ऐसा माना जाता है कि बिना पंचामृत के भगवान श्रीकृष्ण की पूजा अधूरी होती है। इसलिए पूजा करते समय पंचामृत जरूर अर्पित करें।

हर परेशानी से मुक्ति

इस महीने चरणामृत का भोग लगाने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं। इसके साथ ही ग्रह पीड़ा से भी मुक्ति मिलती है।

माखन-मिश्री है बेहद प्रिय

भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री बेहद प्रिय है। इसलिए पूजा करते समय माखन-मिश्री का भोग अवश्य लगाएं, इससे श्रीकृष्ण जी प्रसन्न होते हैं।

धनिया की पंजीरी का लगाएं भोग

भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते समय उन्हें धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं, इसका महत्व ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है।

आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

अगर आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो इस महीने भगवान को धनिया की पंजीरी का भोग लगाएं। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com