जो व्यक्ति रोजाना मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं, उनके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं कि मां लक्ष्मी की पूजा करते समय क्या चढ़ाना चाहिए?
सुबह स्नान करने के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और धन प्राप्ति को योग बनने लगता है।
मां लक्ष्मी की पूजा करते समय श्रीफल चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा आप नारियल से बना लड्डू भी चढ़ा सकते हैं।
मां लक्ष्मी को बताशा बेहद पसंद होता है। मां लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन बताशे का भोग लगाना चाहिए। इससे मनोकामना पूरी होने लगती है।
मां लक्ष्मी को पान बेहद प्रिय है। रोजाना पूजा करते समय मां लक्ष्मी को पान चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
मखाना मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय होता है। अगर आप मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाते हैं तो आपकी हर इच्छी पूरी होने लगती है।
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं तो रोजाना मां लक्ष्मी को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनने लगता है।
मां लक्ष्मी की पूजा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा परिवार के लोग कारोबार में भी तरक्की करेंगे।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ