सनातन धर्म में शुक्रवार के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। साथ ही लक्ष्मी वैभव व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
धन संबधी परेशानी दूर हो जाती है। ज्योतिष भी सुखों में वृद्धि और संकटों से मुक्ति के लिए मां लक्ष्मी की पूजा करने की सलाह देते है।
साधक शुक्रवार के दिन भक्ति भाव से धन की देवी मां लक्ष्मी संग भगवान विष्णु की पूजा करते हैं। इस दिन पूजा के समय विशेष उपाय भी किया जाता है।
आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताएंगे, जिसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर की तिजोरी कभी खाली नहीं होगी। आइए इस चीज के बारे में जानें।
अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन पूजा के समय मां लक्ष्मी को कमल गट्टा अवश्य अर्पित करें।
इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न होती हैं। उनकी कृपा साधक पर बरसती है। मां लक्ष्मी की कृपा से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
आप धन की देवी मां लक्ष्मी को कौड़ी भी अर्पित कर सकते हैं। इससे धन और चिंता की समस्या दूर होती है। साथ ही घर में सुखों का आगमन होता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com