Sankashti Chaturthi पर चढ़ाएं ये 3 चीजें, होगी धन -धान्य की प्राप्ति


By Ashish Mishra14, May 2025 11:30 AMjagran.com

Sankashti Chaturthi 2025

सनातन धर्म में संकष्टी चतुर्थी का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं कि इस दिन गणेश जी को क्या अर्पित करने से धन लाभ होता है?

संकष्टी चतुर्थी कब है?

पंचांग के अनुसार, 16 मई 2025 को संकष्टी चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन विधि-विधान से गणेश जी की पूजा करना लाभकारी होता है।

संकष्टी चतुर्थी शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का शुरुआत 16 मई को सुबह 04 बजकर 02 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 17 मई को सुबह 05 बजकर 13 मिनट पर होगा।

संकष्टी चतुर्थी पर क्या चढ़ाएं?

इस दिन गणेश जी की पूजा करते समय कई चीजों को अर्पित कर सकते हैं। इससे धन से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं।

लड्डू का भोग लगाएं

संकष्टी चतुर्थी पर पूजा करते समय गणेश जी को बूंदी के लड्डू का भोग लगाएं। इसके अलावा, मालपुए का भी भोग लगा सकते हैं।

दूर्वा चढ़ाएं

गणेश जी को दूर्वा बेहद प्रिय है। संकष्टी चतुर्थी पर पूजा करते समय दूर्वा अर्पित करना शुभ माना जाता है। इस दौरान 21 दूर्वा चढ़ाने से सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

मोदक का भोग लगाएं

संकष्टी चतुर्थी पर पूजा करते समय मोदक का भोग लगाना चाहिए। इससे साधक की मनोकामनाएं पूरी होने लगती हैं और तरक्की के योग बनते हैं।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

धन की कमी का सामना करने वाले लोगों को संकष्टी चतुर्थी पर इन चीजों को अर्पित करना चाहिए। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

पढ़ते रहें

पूजा-पाठ के समय अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ