भगवान गणेश को प्रिय हैं ये 3 फूल, चढ़ाने से पूरी होती है इच्छा


By Ashish Mishra23, Apr 2024 10:00 PMjagran.com

भगवान गणेश की पूजा करना

अक्सर लोग रोजाना स्नान करने के बाद भगवान गणेश की पूजा करते हैं। इस दौरान पुष्प भी अर्पित करते हैं। आइए जानते हैं कि गणेश की कौन से फूल अर्पित करने चाहिए?

पूजा-पाठ करना

देवी-देवता को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ किया जाता है। पूजा करते समय भगवान के प्रिय चीजों को अर्पित करना चाहिए।

गणेश की को चढ़ाएं ये फूल

कई फूल ऐसे हैं जो भगवान गणेश को बेहद प्रिय हैं। इन फूलों को चढ़ाने से बप्पा प्रसन्न होने लगते हैं। गणेश जी के प्रसन्न होने से धन की कमी नहीं होती है।

गुड़हल का फूल

यह फूल गणेश जी को बेहद पसंद है। बप्पा की पूजा करते समय गुड़हल का फूल चढ़ाने से जीवन में समृद्धि आती है और दुश्मन भी परास्त होने लगते हैं।

पारिजात का फूल

यह फूल गणेश जी को अर्पित करना शुभ होता है। बप्पा को पारिजात का फूल चढ़ाने से संतान की प्राप्ति के योग बनते हैं।

गेंदे का फूल

अक्सर पूजा-पाठ में गेंदे के फूल का उपयोग किया जाता है। भगवान गणेश को गेंदे का फूल चढ़ाने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

गणेश जी को भोग लगाएं

बप्पा की पूजा करते समय मोदक का भोग लगाना चाहिए। मोदक का भोग लगाने से भक्त के जीवन में सुख-सौभाग्य आने लगता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

भगवान गणेश को गुड़हल, पारिजात और गेंदे का फूल अर्पित करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

पढ़ते रहें

देवी-देवताओं के अर्पित करने वाली चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

पूजा करते समय करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी