सिंपल साड़ी लुक पर चार चांद लगा देंगे ये हॉट ब्लाउज


By Priyam Kumari13, Dec 2024 10:21 AMjagran.com

स्टाइल करें ये हॉट ब्लाउज

महिलाएं अक्सर साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन को लेकर काफी परेशान रहती हैं। आप भी सिंपल साड़ी के लिए हॉट ब्लाउज डिजाइन की तलाश कर रही हैं, तो आज हम आपके लिए नायर बनर्जी के कुछ ब्लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जिनसे आप भी आइडिया ले सकती हैं।

मिडिल स्ट्रैप ट्यूब ब्लाउज

अगर आप अपने सिंपल साड़ी लुक को हॉट बनाना चाहती हैं, तो आप नायरा बनर्जी की तरह मिडिल स्ट्रैप ट्यूब ब्लाउज डिजाइन स्टाइल कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएंगे।

नॉड चोली ब्लाउज

नायरा ने साड़ी संग नॉड चोली प्रिंटेड ब्लाउज डिजाइन पेयर किया है, जिसमें वह काफी हॉट नजर आ रही हैं। आप भी ऐसे ब्लाउज डिजाइन को रिक्रिएट कर सकती हैं।

रैप पैटर्न ब्लाउज

प्लेन साड़ी पर बोल्ड लुक के लिए रैप पैटर्न मिरर वर्क ब्लाउज डिजाइन बनवाकर अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज पार्टी या फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।

प्लंजिंग नेक ब्लाउज

नायरा की तरह आप भी स्लीवलेस प्लंजिंग नेक ब्लाउज डिजाइन अट्रैक्टिव लुक के लिए कॉपी कर सकती हैं। ऐसे ब्लाउज हॉट के साथ ही सेसी लुक देते हैं।

हैवी एम्ब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज

सिंपल साड़ी पर हैवी लुक पाने के लिए आप इस तरह का एम्ब्रॉयडरी वर्क ब्लाउज सिलवा सकती हैं। ऐसे ब्लाउज लहंगा या साड़ी पर खूब जचते हैं।

ब्रालेट ब्लाउज

आजकल ब्रालेट ब्लाउज डिजाइन काफी ट्रेंड में है। आप भी नायरा के इस डिजाइनर ब्रालेट ब्लाउज से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

जीरो नेक पर्ल वर्क ब्लाउज

साड़ी के लिए स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन सर्च कर रही हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को कॉपी करना न भूलें। उन्होंने सेमी स्लीव वाला जीरो नेक पर्ल वर्क ब्लाउज कैरी किया है, जो क्लासी और गॉर्जियस लुक दे रहा है।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (@nyra_banerjee)