Nushrratt Bharuccha के लहंगे रोका सेरेमनी में करें कैरी


By Akanksha Jain29, Apr 2024 05:30 PMjagran.com

स्टाइलिश एक्ट्रेस नुसरत भरूचा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नुसरत भरूचा आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। नुसरत भरूचा ने कई शानदार फिल्मों में काम किया है।

नुसरत भरूचा का लहंगा कलेक्शन

नुसरत भरूचा के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको उनके शानदार लहंगा कलेक्शन दिखाएंगे।

रोका सेरेमनी में करें ट्राई

अगर जल्द ही आपका रोका होने वाला है तो आप भी नुसरत भरूचा के इन लहंगा लुक्स को कैरी कर सकती हैं।

हैवी वर्क लहंगा लुक

रोका सेरेमनी में आप नुसरत भरूचा की तरह ही हैवी वर्क लहंगा कैरी कर सकती हैं। एक्ट्रेस का ये लुक काफी ट्रेंडी लग रहा है। 

क्लासी व्हाइट लहंगा लुक

अगर आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो आप व्हाइट कलर के लहंगे को कैरी कर सकती हैं। ये लुक आपके मौके को और खास बना देंगे। 

सेक्विन लहंगा लुक

फिलहाल सेक्विन ड्रेसेज काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी नुसरत भरूचा के इस सेक्विन लहंगा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

मिरर वर्क लहंगा लुक

मिरर वर्क लहंगा भी आपके लुक में चार चांद लगा देगा। नुसरत भरूचा का ये लुक काफी ज्यादा ट्रेंडी और रॉयल लग रहा है।

ट्रेंडी चोली लुक करें ट्राई

लहंगे के साथ साथ आप नुसरत भरूचा के ये ब्लाउज डिजाइन भी कॉपी कर सकती हैं। इन ब्लाउज में आप बहुत हॉट लगेंगी।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ