नूपुर सेनन बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन हैं। नूपुर ने म्यूजिक वीडियो से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके साथ ही वो तेलुगु फिल्म में भी एंट्री मार चुकी हैं।
लाइमलाइट से दूर रहने वाली नूपुर अपने लुक्स को लेकर सोशल मीडिया सेंसेशन बनी रहती हैं। एक्ट्रेस इंडियन लुक में कहर ढाती हैं।
आइये एक नजर डालते हैं नूपुर सेनन के गॉर्जियस एथनिक लुक्स पर। जिन्हें देख आप भी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।
नूपुर इस पिंक कलर के फ्लावर प्रिंट को-ऑर्ड सेट में एकदम प्रिटी लुक दे रही हैं। इस लुक को आप ऑफिस में भी पहन सकती हैं।
अभिनेत्री का पर्पल सिल्क लहंगा लुक आप किसी भी वेडिंग फंक्शन में ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ उन्होंने गजरा बन हेयर स्टाइल पेयर की है।
नूपुर इस ऑफ व्हाइट कलर के चिकनकारी सूट में कहर ढहा रही हैं। इसके साथ उनकी खुली जुल्फें बवाल मचा रही हैं।
यदि आप किसी फंक्शन में खुद को स्टाइलिश लुक देने का सोच रही हैं। तो डीवा का ब्लू स्कर्ट क्रॉप टॉप के साथ फ्लोरल प्रिंट ब्लेजर लुक बेस्ट है।
अपने हर इंडियन लुक में तहलका मचाने वाली नूपुर वेलवेट साड़ी में बेहद सिजलिंग अंदाज में नजर आ रही हैं।