इस मूलांक के लोग बना लेते हैं सबको अपना दीवाना


By Farhan Khan20, May 2025 04:15 PMjagran.com

मूलांक रखता है विशेष महत्व

ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक शास्त्र का भी काफी महत्व है। इसमें व्यक्ति से जुड़े रहस्यों को उजागर किया जाता है। अंकशास्त्र में मूलांक होते हैं और 1 से 9 तक होते हैं।

दीवाना से जुड़ा मूलांक

आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जो सबको अपना दीवाना बना लेते हैं क्योंकि इनकी पर्सनैलिटी काफी आकर्षक होती है। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।

मूलांक 06

हम आपको मूलांक 06 के बारे में बता रहे हैं। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी महीने में 6, 15 और 24 तारीख को होता है, उनका मूलांक 06 होता है।

आकर्षक पर्सनैलिटी

मूलांक 06 वाले लोगों की पर्सनैलिटी काफी आकर्षक होती है। ऐसे लोग हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं। इनका बात करने का तरीका शानदार होता है।

सच बोलना

जिन लोगों का मूलांक 06 होता है, ऐसे लोग अपनी बात रखने में जरा भी नहीं कतराते। इस प्रकार के लोग सच बोलने से जरा भी नहीं घबराते।

परिवार के लिए लकी

मूलांक 06 वाले जातक परिवार के लिए बेहद लकी साबित होते। ये अपने परिवार का पूरा-पूरा ख्याल रखते हैं। हर जरूरत को पूरा करते हैं। कभी किसी चीज की कमी नहीं होने देते।

चेहरे पर होती है मुस्कान

इस मूलांक के लोग ऐशों-आराम की जिंदगी जीते हैं। इनके चेहरे पर कभी मायूसी नहीं होती। हमेशा खुश रहते हैं। ये लोग नेगेटिव चीज में सकारात्मकता ढूंढ ही लेते हैं।

होते हैं मेहनती

मूलांक 06 के जातक बहुत मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत के दम पर सफलता प्राप्त करते हैं। ये कोई भी काम शुरू करते हैं, तो उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

मूलांक 06 के लोग सबको अपना दीवाना बना लेते हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com