अंक ज्योतिष में कुल 1 से लेकर 9 तक मूलांक बताएं हैं, जो सभी अपना एक अलग महत्व रखते हैं। व्यक्ति की जन्म की तारीख को जोड़ने पर जो संख्या प्राप्त होती है, वहीं उसका मूलांक होती है।
आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जिनकी किस्मत 30 के बाद चमक जाती है। ये जल्द अमीर बन जाते हैं। आइए इस मूलांक के बारे में विस्तार से जानें।
हम आपको मूलांक 05 के बारे में बता रहे हैं। जिस व्यक्ति का जन्म 05 ,14, 23 तारीख को होता है। उनका मूलांक 05 होता है।
इस मूलांक को जीवन में काफी धीमी गति से सफलता मिलती है। जीवन के शुरुआती दौर में इन्हें कुछ कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है।
अधिकतर इन लोगों को सफलता प्राप्ति के लिए 30-35 की उम्र तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन इसके बाद अचानक से इस मूलांक की किस्मत चमकती है।
मूलांक 05 के लोग कर्म पर भरोसा करते हैं और आसानी से हार नहीं मानते। यह लोग तब तक कोशिश करते रहते हैं, जब तक कि इन्हें सफलता हासिल न हो जाए।
मेहनती होने के साथ-साथ ये जातक काफी महत्वाकांक्षी और आत्मविश्वासी भी होते हैं। इन्हें अनुशासन में रहना पसंद होता है और यह किसी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com