Nora Fatehi के साड़ी-ब्लाउज आपको देंगे बोल्ड लुक


By Akanksha Jain06, Mar 2024 04:07 PMjagran.com

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नोरा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। नोरा फतेही हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

नोरा के बोल्ड ब्लाउज-साड़ी

आज हम आपको नोरा फतेही के शानदार साड़ी-ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

नोरा का लेटेस्ट लुक

हाल ही में नोरा फतेही ने अपना लेटेस्ट साड़ी लुक शेयर किया। रफल साड़ी लुक में नोरा फतेही काफी ज्यादा हॉट लग रहीं हैं।

रेड साड़ी लुक

अगर आप भी अपने साड़ी लुक को शानदार बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह के साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैं। क्रेप ब्लाउज डिजाइन फिलहाल काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं।

सेक्विन साड़ी लुक

अगर आप कॉकटेल पार्टी में जाने वाली हैं तो आप इस तरह की सेक्विन साड़ी लुक को कैरी कर सकती हैँ। ब्लू सेक्विन साड़ी में एक्ट्रेस बहुत सुंदर लग रहीं हैं।

व्हाइट साड़ी लुक

व्हाइट कलर की इस साड़ी में नोरा फतेही का लुक काफी ज्यादा क्लासी और हॉट लग रहा है। एक्ट्रेस का ब्लाउज भी काफी शानदार है।

ग्रीन साड़ी लुक

ग्रीन साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने पर्पल कलर का ब्लाउज कैरी किया है। एक्ट्रेस के इस लुक को आप भी रिक्रिएट कर सकती हैं।

आप भी करें ट्राई

नोरा फतेही का हर लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश और हॉट होता है। एक्ट्रेस से आप भी स्टाइलिंग और फैशन टिप्स ले सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ