Pushpa 2 से नहीं, बल्कि इस एक कारण से सुपरस्टार बने थे Allu Arjun


By Lakshita Negi19, Dec 2024 06:50 PMjagran.com

Pushpa 2 ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया, लेकिन इस फिल्म में हीरो अल्लू अर्जुन की सक्सेस की शुरुआत इस फिल्म से नहीं, बल्कि किसी और फिल्म से हुई। आइए जानें किस फिल्म ने इनको सुपरस्टार बनाया।

आर्य मूवी अल्लू अर्जुन की पहली हिट

अल्लू अर्जुन की साल 2004 में रिलीज हुई मूवी आर्य ने न केवल बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाया, बल्कि इस मूवी के बाद से अल्लु अर्जुन एक सुपरस्टार बनकर उभरे। इस फिल्म ने कम बजट होने के बावजूद जबरदस्त कमाई की।

कम बजट में बड़ी सफलता

आर्य का बजट सिर्फ 4 करोड़ था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ की कमाई कर ली। जिससे यह साबित होता है कि अच्छी स्टोरी और एक्टिंग के दम पर फिल्म को सक्सेस मिल सकती है।

फिल्म आर्य में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग

आर्य में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग ऑडियंस को काफी ज्यादा पसंद आई थी। इस मूवी में उनके एक्शन अवतार ने उन्हें स्टार से सुपरस्टार बना दिया।

आर्य मूवी का असर

आर्य की सफलता ने अल्लू अर्जुन के करियर को नई दिशा दी। इस फिल्म ने उनके स्टारडम को बढ़ाने में बहुत अहम भूमिका निभाई।

आर्य के 5 साल बाद आई आर्य 2

साल 2009 में आर्य के बाद इसका दूसरा पार्ट आर्य 2 रिलीज हुआ। इस मूवी में भी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और कामयाबी बटोरी।

आर्य 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

आर्य 2 ने 38.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। यह फिल्म भी अल्लू अर्जुन के करियर का एक अहम हिस्सा बन गई।

आर्य और आर्य 2 की सफलता का राज

दोनों फिल्मों की सकसेस का कारण अल्लू अर्जुन की शानदार एक्टिंग, डायरेक्टर सुकुमार की निर्देशन कला और दर्शकों का प्यार था।

आर्य और आर्य 2 ने अल्लू अर्जुन को एक पॉपुलर सुपरस्टार बना दिया। आज वह फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में से एक हैं। इस तरह की अन्य जानकारी के लिए jagran.com पर क्लिक करें।