बचपन से ही हमें यह सिखाया गया है कि रात को सोने से पहले दांत साफ करना चाहिए। हालांकि, बचपन की सीख भी उसके साथ ही पीछे छूट गई है।
आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप रात में ब्रश नहीं करते हैं, तो इससे आपको कौन-सी बीमारी हो सकती है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
हाल ही में एक स्टडी में इस बात का खुलासा किया है कि रात को ब्रश न करने वाले लोगों को हार्ट डिजीज होने का खतरा अधिक होता है।
यदि आप भी रात को सोने से पहले ब्रश नहीं करते हैं, तो जल्द ही अपनी आदत को बदल लें। नहीं तो यह समस्या आपके साथ भी होती है।
रात में सोने से पहले ब्रश न करने से आप दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी जैसी गंभीर समस्या से ग्रस्त हो सकते हैं। रोज रात में ब्रश जरूर करें।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रात में खाना खाने के बाद ब्रश न करने से मुंह से गंदी बदबू आने का खतरा बना रहता है। इसके चलते आपको अन्य समस्याएं भी हो सकती है।
रोजाना रात को सोने से पहले ब्रश करें और साथ में फ्लॉस भी करें। ये दांतों, मसूड़ों और जीभ से बैक्टीरिया और प्लाक को हटाने में मदद कर सकता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com