नोरा फतेही बॉलीवुड की आइटम गर्ल हैं। जो कि अपने डांसिंग मूव्स, कर्वी फिगर और खूबसूरती से फैंस को दीवाना बनाए रहती हैं। अभिनेत्री का फैशन सेंस भी कमाल का है।
अभिनेत्री इंडियन ऑउटफिट में एकदम अप्सरा लगती हैं। उनके सूट, साड़ी से लहंगे हर लुक बेहद खूबसूरत होता है।
वही इन दिनों रमजान का महीना चल रहा है। ऐसे में इस बीच इफ्तार पार्टी का आयोजन किया जाता है। तो आप इसके लिए नोरा के पाकिस्तानी सूट स्टाइल कर सकती हैं।
हाल में नोरा ने मेजेंटा पिंक कलर के हैंड वर्क प्लाजो सूट में अपना गॉर्जियस लुक शेयर किया है। जो कि इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट है।
इफ्तार पार्टी में अभिनेत्री का लाइट येलो हैवी थ्रेड वर्क फ्रंट कट पाकिस्तानी सूट आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
आप इस तरह के सिंपल सोबर कॉटन अनारकली सूट से भी खुद को ब्यूटीफुल लुक दे सकती हैं।
एक्ट्रेस का ऑल व्हाइट शरारा अनारकली सूट भी बेहद ग्लैमरस लुक दे रहा है। आप इसे भी कॉपी कर सकती हैं।
नोरा फतेही इस फ्लोरल प्रिंट हैवी घेर सूट में माशाल्लाह गजब की खूबसूरत लग रही हैं। इफ्तार पार्टी में आप इस लुक को जरूर कॉपी करें।