नोरा फतेही बॉलीवुड की हॉट अभिनेत्री और आइटम गर्ल हैं। जो कि अपनी ब्यूटी और ग्लैमरस अंदाज को लेकर छाई रहती हैं। उनका हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
अभिनेत्री का फैशन सेंस भी बेहद कातिलाना होता है। इंडियन हो या वेस्टर्न नोरा हर लुक में स्टाइलिश दिखती हैं। फैंस भी उनके हर लुक पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते हैं।
आज हम आपको नोरा फतेही के बॉडीकॉन ड्रेसेज का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप डेट नाइट पर कैरी करके अपने पार्टनर को इंप्रेस कर सकती हैं।
अभिनेत्री रेड कलर के हाई नेक बॉडीकॉन गाउन में अपने अदाओं से फैंस को दीवाना बना रही हैं। उनका ये लुक डेट नाइट के लिए बेस्ट है।
आप चाहे तो इस तरह की जीरो नेक शार्ट सेक्विन ड्रेस से भी खुद को बोल्ड लुक दे सकती हैं। ये आपके लुक को स्टाइलिश बनाती हैं।
डेट नाइट पर आपका पार्टनर इस तरह की व्हाइट डीप नेक ड्रेस में आपको देखकर इंप्रेस हो जाएगा। ये ड्रेसेज काफी स्मार्ट लगती हैं।
नोरा ब्लैक कलर के ग्लिटरी नूडल स्ट्रैप गाउन में काफी सिजलिंग हॉट अंदाज में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी अट्रैक्टिव लग रहा है।
एक्ट्रेस की प्लेन फ्रॉक स्टाइल ड्रेस भी काफी ग्लैमरस लुक दे रही है। आप इसे भी डेट नाइट पर कैरी कर सकती हैं।