Nora Fatehi के कर्वी फिगर का राज है ये फिटनेस रूटीन, जानें डाइट प्लान


By Akanksha Jain15, Feb 2024 04:02 PMjagran.com

साकी-साकी गर्ल नोरा

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस और डांसर नोरा को आज हर कोई जानता है। नोरा को साकी साकी गाने से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई है।

नोरा का कर्वी फिगर

इसके अलावा नोरा फतेही अपने कर्वी फिगर के लिए जानी जाती हैं। आज हम आपको नोरा की फिटनेस का राज बताएंगे।

जिम में बहाती हैं पसीना

नोरा फतेही जिम में बहुत पसीना बहाती हैं। वो जिम में कार्डियो, वेट ट्रेनिंग और स्ट्रेंथ एक्सरसाइज भी करती हैं।

बैलेंस डाइट लेती हैं नोरा

इसके अलावा नोरा फतेही खाने का भी ध्यान रखती हैं। एक्ट्रेस की डाइट में कार्ब्स कम होते हैं और प्रोटीन ज्यादा होता है।

फल और सब्जी का सेवन

नोरा फतेही को जब भूख लगती हैं तो वो फल खाती हैं और खाने के पहले एक्ट्रेस सलाद का सेवन करती हैं।

पानी का सेवन है जरूरी

नोरा फतेही अपनी बॉडी को हाइड्रेट रखती हैं। एक्ट्रेस दिनभर भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करती हैं।

नोरा का चीट डे

इसके अलावा नोरा फतेही चीट डे भी एन्जॉय करती हैं। एक्ट्रेस को पिज्जा बहुत पसंद है तो वो चीट डे पर पिज्जा खाती हैं।

डांस से है प्यार

नोरा फतेही को डांस करना बहुत पसंद है। एक्ट्रेस का फेमस वर्कआउट डांस है और वो बहुत ज्यादा एन्जॉय करती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ