नोरा फतेही बॉलीवुड की आइटम गर्ल हैं। जिन्होंने कई शानदार सांग्स में अपने ठुमकों से फैंस का दिल जीता है। अब बहुत जल्द एक्ट्रेस विद्युत जामवाल संग लीड रोल निभाती देखेंगी।
अपनी शानदार डांस मूव्स के साथ नोरा अपनी खूबसूरती से भी फैंस को इंप्रेस कर लेती हैं। एक्ट्रेस बला की खूबसूरत हैं। जिसकी फैंस भी जमकर तारीफ करते हैं।
इसके अलावा अभिनेत्री की फिटनेस और कर्वी फिगर पर फैंस अपना दिल हारते हैं। अपने हर ऑउटफिट में नोरा अपना कर्वी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं।
अपने फैशन सेंस को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली नोरा के आज हम आपको ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप प्लेन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
आप किसी भी प्लेन साड़ी के साथ एक्ट्रेस की तरह वेलवेट ब्लाउज पेयर करके खुद को स्टाइलिश लुक दे सकती हैं।
इस तरह के ग्लास नेक साड़ी के साथ काफी हॉट लुक देते हैं। तो आप भी अपनी किसी प्लेन साड़ी के साथ सेक्विन ग्लास नेक ब्लाउज बनवा सकती हैं।
आप अपनी किसी भी प्लेन सिल्क साड़ी के साथ नूडल स्ट्रैप ब्लाउज से खुद को स्मार्ट बना सकती हैं।
प्लेन साड़ियों के साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज काफी अट्रैक्टिव लुक देते हैं। ऐसे में आप इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।