उद्योगपति मुकेश अंबानी की वाइफ नीता अंबानी अक्सर अपने अट्रैक्टिव ड्रेसिंग सेंस को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं। उनका हर लुक गॉर्जियस होता है।
नीता अंबानी का हर लुक रॉयल होता है। उनके कपड़ों से लेकर गहने बेशकीमती होते हैं। कहा तो ऐसा भी जाता है कि नीता जी एक बार कोई भी चीज यूज करने के बाद दुबारा नहीं करती हैं।
अपने इंडियन लुक में कहर ढाने वाली नीता अंबानी की आज हम आपको शानदार साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है।
अभिनेत्री गोल्डन कलर की बनारसी साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ कंट्रास्ट बीड्स का मल्टी लेयर नेकपीस काफी जंच रहा है।
नीता जी की प्लेन पिंक एम्ब्रॉडयरी वाली साड़ी को भी मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया है। इसके संग उन्होंने मोतियों का नेकपीस पहना हुआ है।
करवाचौथ पर आप नीता अंबानी की इस चिनोन सिल्क सितारों वर्क वाली साड़ी से आइडिया ले सकती हैं। इसके संग हैवी क्रिस्टल नेकपीस रॉयल लुक दे रहा है।
लाइट कलर की फ्लोरल प्रिंट कॉटन साड़ी में नीता जी काफी खूबसूरत लग रही हैं। साड़ी के संग उनका वन फोर्थ स्लीव्स ब्लाउज परफेक्ट लुक दे रहा है।
मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई यह ब्लैक कांजीवरम साड़ी एकदम शाही लुक दे रही है। आप भी फेस्टिवल इससे मिलती जुलती साड़ियां ले सकती हैं।