उद्योगपति मुकेश अंबानी की लाइफ पार्टनर नीता अंबानी आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। नीता अंबानी अपनी क्लासी लाइफ स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।
नीता अंबानी जितनी रॉयल लाइफ जीती हैं उतने ही रॉयल उनके आउटफिट्स होते हैं। नीता अंबानी का फैशन सेंस भी कमाल का है।
आज हम आपको नीता अंबानी का शानदार साड़ी कलेक्शन दिखाएंगे, जिससे आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
गोल्डन कॉटन साड़ी में नीता अंबानी का ये लुक काफी ज्यादा खास लग रहा है। नीता ने इस साड़ी लुक को कंट्रांस्ट नेकलेस से पूरा किया है।
अगर आप ब्लैक लवर हैं तो नीता अंबानी का ये ब्लैक साड़ी लुक आपको जरूर पसंद आया होगा।
अगर आप अपने लुक को नीता अंबानी की तरह ही रॉयल बनाना चाहती हैं तो आप इस तरह की कांजीवरम साड़ी कैरी कर सकती हैं।
साड़ी के साथ साथ नीता अंबानी ज्यादातर सिंपल सोबर ब्लाउज डिजाइन पेयर करना ही पसंद करती हैं।
अगर आप अपने लुक को क्लासी बनाना चाहती हैं तो आप नीता अंबानी के इन साड़ी लुक्स से फैशन टिप्स ले सकती हैं।