नीता अंबानी के रॉयल लुक्स में छिपा है फैशन का राज


By Akshara Verma02, Dec 2024 04:14 PMjagran.com

भारत की मशहूर बिजनेस वुमेन

नीता अंबानी सिर्फ एक बिजनेस वुमेन ही नहीं, बल्कि बेहतरीन फैशन आइकन भी हैं। उनके आउटफिट्स में एक अलग ही रॉयल्टी झलकती है। उनकी ज्वेलरी से लेकर साड़ियों तक सब चीजों का डिजाइन महिलाओं को काफी अट्रैक्ट करती हैं। नीता के इन रॉयल लुक्स को आप भी कैरी कर सकती हैं।

हैवी एंब्रॉयडरी सूट

बिजनेस वुमेन नीता अंबानी के इस सूट को पहनकर आप किसी भी फंक्शन में दूर से ही चमकेंगी। हैवी बॉर्डर वाली चुन्नी ने काफी अट्रैक्टिव लुक दिया है।

ग्लैमरस साड़ी

नीता अंबानी ने डबल लेयर वाले डायमंड के नेकलेस के साथ इस साड़ी में चार चांद लगा दिए है। ग्लैम मेकअप ने उनकी पर्सनैलिटी को और ज्यादा अट्रैक्टिव लुक दिया है।

गजरा हेयर स्टाइल

ज्यादातर नीता अंबानी अपने बालों में स्ट्रेट या बन हेयर स्‍टाइल रखती हैं, लेकिन इस गजरे वाले हेयर स्टाइल में वह 28 साल की खूबसूरत महिला लग रही हैं।

स्टनिंग ज्वेलरी

राधिका मर्चेंट की सास ने तीन लेयर्ड पर्ल वाला नेकलेस पहना है। इसमें डायमंड के साथ ग्रीन स्टड का काफी अच्छा और रॉयल लुक आ रहा है।

शाही लुक

रिलायंस कंपनी की रानी इस साड़ी में शाही लग रही हैं। उनकी ज्वेलरी साड़ी पर काफी निखरकर आ रही हैं।

गोल्ड हैंडलूम साड़ी

गोल्ड हैंडलूम साड़ी मनीष मल्होत्रा की गोल्ड हैंडलूम साड़ी में नीता अंबानी काफी एलिगेंट लग रही हैं। यह साड़ी देखने में ही काफी ग्रेसफुल और ब्यूटीफुल हैं।

अगर आप भी रॉयल और स्टाइलिश लुक ट्राई करना चाहती हैं, तो नीता अंबानी के आउटफिट्स एकदम परफेक्ट हैं। फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। Image Credit: Instagram (manishmalhotra05)