रिलायंस की फाउंडर नीता अंबानी भले ही 60 साल की हैं, लेकिन जब बात एलिगेंट और रॉयल लुक्स की आती है, तो वह यंग गर्ल्स को भी फेल कर देती हैं।
नीता अंबानी अक्सर अपने फैशन और खूबसूरती को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। 60 की उम्र में भी वह बला की खूबसूरत लगती हैं।
रिलायंस की चेयरपर्सन नीता इंडियन से लेकर वेस्टर्न हर ड्रेस में ब्यूटीफुल नजर आती हैं। आइए एक नजर डालते हैं मुकेश अंबानी की वाइफ के लुक्स पर।
नीता अंबानी खूबसूरत मल्टी रेशन फ्लोरल साड़ी में रॉयल लुक दे रही हैं। इसके साथ उन्होंने गजरा बन और डायमंड ज्वेलरी कैरी किया।
मुकेश अंबानी की वाइफ ने गोल्डन कढ़ाईदार जरी वाला कुर्ता के साथ मैचिंग जरदोजी वर्क दुपट्टा स्टाइल किया है। नीता ने हैवी इयररिंग्स से लुक को शानदार बनाया।
नीता ने अपने लुक को शाही और क्लासी बनाने के लिए रंगकाट साड़ी पहनी है, जो सबसे हटके है।
नीता अंबानी का हर लुक शाही होता है। इस फोटो में उन्होंने पिंक कलर की प्रिंटेड जरदोजी एंब्रॉयडरी लहंगा कैरी किया है, जिसमें वह गॉर्जियस लग रही हैं।
इस फोटो में नीता अंबानी ने सिंपल पिंक कलर की कलमकारी साड़ी पहनी है, जो उनको खूबसूरत और सादगी भरा लुक दे रही है।
नीता अंबानी के सभी लुक्स बेहद बेहतरीन होते हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@manishmalhotra05)