हैवी ब्रेस्ट को मॉडर्न लुक देंगे ऐसे ब्लाउज डिजाइन


By Akanksha Jain06, Sep 2024 03:31 PMjagran.com

मॉडर्न ब्लाउज डिजाइन

साड़ी और लहंगा लुक को ब्लाउज डिजाइन से स्टाइलिश बनाया जा सकता है। अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं तो इस तरह के इस तरह के मॉर्डन ब्लाउज डिजाइन कैरी कर सकती हैं।

हैवी ब्रेस्ट गर्ल्स करें स्टाइल

वैसे तो हैवी ब्रेस्ट पर हर तरह के ब्लाउज डिजाइन जंचते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे ब्लाउज डिजाइन दिखाएंगे जो आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

निकिता दत्ता के ब्लाउज डिजाइन

निकिता दत्ता के पास हर तरह के आउटफिट का शानदार कलेक्शन है। आज हम आपको निकिता दत्ता के मॉर्डन ब्लाउज डिजाइन दिखाने जा रहे हैं।

नूडल स्ट्रैप ब्लाउज डिजाइन

हैवी ब्रेस्ट पर इस तरह का नूडल स्ट्रैप ब्लाउज खूब जंचेगा। आप लहंगा या फिर साड़ी के साथ नूडल स्ट्रैप ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

हॉल्टर नेक ब्लाउज डिजाइन

ब्लैक कलर का ये हॉल्टर नेक ब्लाउज काफी ज्यादा शानदार लग रहा है। हॉल्टर नेक ब्लाउज आपके लुक की शोभा बढ़ा देगा।

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन

फिलहाल स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में चल रहे हैं। आप भी निकिता दत्ता के इस लुक को कॉपी कर सकती हैं।

वी नेक ब्लाउज डिजाइन

अगर आप अपने लुक में हॉटनेस का तड़का लगाना चाहती हैं तो आप निकिता दत्ता की तरह ही वी नेक ब्लाउज को पहन सकती हैं।

ब्रॉड स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन

जिनके बाजू हैवी होते हैं उनपर ब्रॉड स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन खूब जंचते हैं। आप भी ब्रॉड स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन पेयर कर सकती हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ