Nia के क्लासी ब्लाउज पहनकर साड़ी लुक की बढ़ाएं शान


By Akshara Verma07, Jan 2025 08:00 PMjagran.com

इंडस्ट्री की क्लासी एक्ट्रेस Nia Sharma

Nia Sharma ने टीवी इंडस्ट्री में अपना अच्छा खासा नाम बना लिया है। उन्होंने अब तक कई हिट सीरियल और रियलिटी शोज में काम किया हैं। आज हम एक्ट्रेस के एलिगेंट ब्लाउज लुक लेकर आए हैं, जिन्हें आप ट्राई कर सकती हैं।

फुल स्लीव्स ब्लाउज

पार्टी या फंक्शन में स्टाइलिश दिखने के लिए आप एक्ट्रेस का यह फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। इसके साथ डार्क न्यूड मेकअप करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।

स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज

यह ब्लाउज इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। इससे ब्लाउज को लहंगे और साड़ी दोनों के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह आपको पार्टी में खूबसूरत लुक देंगे।

वेलवेट ब्लाउज

सिंपल प्लेन साड़ी पर यह ब्लाउज एलिगेंट लुक देते है। इन ब्लाउज का फैशन लंबे समय से चलता आ रहा है, लेकिन आज भी यह ट्रेंड कर रहा है। आप इसे किसी भी साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।

स्टाइलिश डीप नेक ब्लाउज

एक्ट्रेस ने खूबसूरत व्हाइट लहंगे के साथ ब्लाउज को कैरी किया हुआ है। Nia का काजल और हेयर स्टाइल ब्लाउज एक लुक में चार चांद लगा रहा है। आप किसी भी तरह की पार्टी में हैवी लहंगे के साथ पहन सकती हैं।

स्लीवलेस ब्लाउज

पतली लड़कियों पर एक्ट्रेस का यह ब्लाउज बेहद एलिगेंट लुक देगा। इसी के साथ आप गले में चोकर नेकलेस को भी स्टाइल कर सकती हैं।

हैवी वर्क ब्लाउज

अभिनेत्री का हैवी ब्लाउज खूबसूरत लग रहा है। इस ब्लाउज को आप ब्लैक कलर की लॉन्ग स्कर्ट के साथ भी पहनकर स्टाइलिश वेस्टर्न लुक ले सकती हैं।

बैकलेस ब्लाउज

शादियों और पार्टी में अट्रैक्टिव लुक लेने के लिए आप एक्ट्रेस के इस डिजाइनर बैकलेस ब्लाउज को स्टाइल कर सकती हैं। इससे आपका लुक खूबसूरत के साथ बेहद क्लासी लगेगा।

बॉलीवुड की एक्ट्रेस के ये मॉडर्न डिजाइनर ब्लाउज के साथ आप अपनी साड़ियों और लहंगों को रॉयल लुक दे सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit : Instagram (@niasharma90)