निया शर्मा टीवी की फेमस और हिट एक्ट्रेस में से एक हैं। जिन्होंने नागिन बनकर काफी पॉपुलैरिटी हासिल की। डीवा कई रियलिटी शोज में भी धमाल मचा चुकी हैं।
34 साल की अपनी हॉटनेस से अक्सर सोशल मीडिया पर आग लगाती नजर आती हैं। इंडियन ऑउटफिट में तो डीवा बेहद कातिलाना लगती हैं।
ऐसे में आज हम आपको निया के वार्डरोब में उनके हॉट लहंगों का कलेक्शन दिखाएंगे। जिनको कर्वी फिगर गर्ल्स कैरी करके अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं।
अभिनेत्री इस मल्टीकलर जरी वर्क लहंगे स्लीवलेस चोली और नेटिड दुपट्टे में एकदम ट्रेडिशनल लुक दे रही हैं। इसके संग उन्होंने कुंदन ज्वैलरी पहनी हुई है।
इस दिवाली आप निया के इस प्लेन फिश कट लहंगे हैवी वर्क चोली और मैचिंग दुपट्टे से टिप्स ले सकती हैं। इसके संग डीवा ने केवल मांग टीका पहना है।
आप भी एक्ट्रेस की तरह पिंक कलर के मिरर वर्क जॉर्जेट लहंगे कंट्रास्ट ग्रीन चोली में खूबसूरत दिख सकती हैं। इसके साथ पिंक कलर का सिल्क दुपट्टा पहना गया है।
आप कर्वी फिगर को फ्लॉन्ट करने के लिए इस तरह का प्लेन नेटिड लहंगा ऑफ शोल्डर वर्क वाली चोली को पेयर कर सकती हैं। इसके संग डीवा ने ऑक्सीडाइज नेकपीस पहना है।
ब्राइडल किसी फेस्टिवल पर निया के जैसा शिमरी रेड वर्क वाला लहंगा स्ट्रैपी चोली लुक को कॉपी कर सकती हैं। हैवी ज्वैलरी इसके संग काफी जंच रही है।