हिंदू धर्म शास्त्र की तरह रत्न शास्त्र भी विशेष महत्व रखता है। इसमें रत्नों के बारे में बताया गया है। ये रत्न व्यक्ति की किस्मत का सितारा चमकाने का माद्दा रखते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे रत्नों के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक साथ पहनने से आप जीवन भर परेशान रहेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
नीलम रत्न के साथ कभी भी मूंगा नहीं पहनना चाहिए। इससे आपके साथ कोई अनहोनी हो सकती है। अनहोनी होने के साथ-साथ आप कंगाल हो सकते हैं।
गोमेद के साथ माणिक्य नहीं पहनने की भूल नहीं करनी चाहिए। इससे आपका अटका धन कभी आपको नहीं मिलेगा। वहीं, अच्छे दिनों की भी समाप्ति हो सकती है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति को कभी भी पन्ना के साथ पुखराज नहीं पहनना चाहिए। इससे आपके घर में धन का आगमन रुक सकता है। कर्ज की समस्या भी ऐसे ही बनी रहेगी।
लहसुनिया के साथ माणिक्य रत्न पहनने की भूल नहीं करनी चाहिए। इससे आपकी तरक्की रुक सकती है। इसके अलावा आपको व्यापार में भी नुकसान हो सकता है।
मोती के साथ आपको कभी भी नीलम धारण नहीं करना चाहिए। इससे आपकी मानसिक हेल्थ बुरी तरह से बिगड़ सकती है। इसके चलते आप परेशान ही रहेंगे।
इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com